G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में डूडा व नगरीय निकायों से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने नगर पालिका, नगर पंचायतों में संचालित योजनाओं बजट के सापेक्ष व्यय धनराशि एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित अद्यतन जानकारी ली और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने–अपने क्षेत्र के एक–एक वार्डो का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओ(पेय जल, सफाई, मार्ग आदि) को देख ले और आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ले, साथ ही एमआरएफ सेंटर, गौशालाओं का निरीक्षण निरंतर करते रहे और रिपोर्ट से भी अवगत कराए। गर्मी के दृष्टिगत सभी स्थापित वाटर कूलर क्रियाशील हो व शुद्ध पेय जल की आपूर्ति में कोई कमी न रहे का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि वर्षा के पूर्व सभी नाले, नालियों की साफ सफाई कराना सुनिश्चित करे। पूर्व के जल भराव वाले स्थानों पर जल भराव न हो कि व्यवस्था की जाय। जिन नागरिकों के राशन कार्ड नहीं बने है उनकी फैमिली आईडी बनवाए, के लिए वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकाय अपने जीआईएस का टेंडर जल्द से जल्द करा ले। सभी अधिशाषी अधिकारी अपने क्षेत्र में वेंडिंग जोन स्थापित कराने के लिए स्थल का चिन्हांकन कर ले एवं अपने नगर निकाय से एक लीगल टैक्सी स्टैंड को हटाते हुए लीगल टैक्सी स्टैंड की स्थापना कराए। पालीथीन के जब्तीकरण में तेजी लाए, साथ ही उसका निस्तारण सही ढंग से हो का विशेष ध्यान रखें। जो परियोजना स्वीकृत हो उसमें संबंधित उप जिलाधिकारी से जमीन अधिग्रहण का प्रमाण पत्र ले लें कि कोई जमीन विवादित न हो, सुरक्षित जमीन पर ही निर्माण कार्य कराया जाय। उन्होंने कहा कि जो बजट शासन से जिस मद हेतु प्राप्त होता है, उसका प्रस्ताव दो सप्ताह के अंदर बनाकर प्रस्तुत करे। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए एवं जो आवास स्वीकृत हो गए है उनके सत्यापन में तेजी लाए, साथ जो आवास निरस्त किए जाते है उनमें अपात्रता का कारण स्पष्ट करे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, प्रभारी परियोजना निदेशक डूडा, अधिशाषी अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share