G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शासन की मंशा के अनुरूप जनगणना-2026 के अंतर्गत 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) का कार्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में जनपद स्तर पर दिनांक 09 मई, 2026 को मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष रूप से “मीडिया डे” विकास भवन सभागार फतेहपुर में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डा0 अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मीडिया डे के अवसर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा स्व–गणना की प्रक्रिया को विस्तार से बताया, साथ ही स्व–गणना संबंधित वीडियो क्लिप का प्रदर्शन किया गया। मीडिया कर्मियों ने उत्साह के साथ अपनी स्व–गणना की प्रक्रिया को पूर्ण किया और SEID जेनरेट भी किया। अपर जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं को भी सुना और सही निस्तारण भी बताया। उन्होंने कहा कि स्व–गणना प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल है। जनसामान्य को स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना एवं अधिकाधिक सहभागिता कराए। “चलो निभाएं अपनी जिम्मेदारी, करें जनगणना में अपनी भागीदारी” के संदेश के साथ आज जनपद के समस्त मीडिया बंधु ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण करे और अपनी स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) जनरेट करे। नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सरलता एवं पारदर्शिता के साथ अपनी जनगणना कर सकते हैं। स्व-गणना से समय की बचत होने के साथ-साथ आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होती है। मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की, कि प्रत्येक नागरिक जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना अवश्य करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share