G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ। वर्ग का समापन 10 मई रविवार को होगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि विवेक जी एवं चंद्रिका जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता विवेक कुमार जी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का लक्ष्य केवल संगठन बनाना नहीं है, बल्कि एक ऐसे चरित्रवान समाज का निर्माण करना है जो राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित हो। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की महत्वपूर्ण पाठशाला है। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना, संगठन के कार्यों से परिचय कराना और समाज के समक्ष मौजूदा चुनौतियों के प्रति जागरूक करना है। प्रशिक्षण को कुल 6 सत्रों में बांटा गया है।उद्घाटन सत्र में जिला अध्यक्ष संतोष विनायक, जिला कार्याध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, जिला मंत्री लोकेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, प्रांत संगठन मंत्री सोनपाल, नगर मंत्री मनमोहन साहू, नगर गौ सेवा प्रमुख अभिनव यादव समेत शैलेश, महेश, सानू सिंह, आकाश, रवि जी, आदित्य जी सहित करीब 50 कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share