उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहूपुर गाँव के समीप शनिवार की भोर पहर डम्फर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं 6 वर्षीय मासूम घालय हो गया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कंसाही गांव निवासी राकेश की 48 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी अपने पुत्र रोहित कुमार 25 वर्षीय व नाती कृष्णा पुत्र अनुज कुमार के साथ निमंत्रण पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहूपुर गांव आये थे। बताते है कि भोर पहर लगभग 5 बजे वापस लौटते समय जैसे ही यह लोग गांव से कुछ दूर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे डम्फर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं मासूम कृष्णा घायल हो गया। वहीं रोहित कुमार हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

