Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के अंचित पटाई गांव निवासी पितम्बर लाल का 32 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार घर से यह कह कर निकला की वह अपनी मौसी आशा देवी के यहां बसवा गांव जा रहा है। तभी सतनरैनी के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By