उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा विधानसभा सीट से तीन बार की बीजेपी विधायक कृष्णा पासवान को योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। रविवार को हुए कैबिनेट विस्तार में उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 2022 में खागा विधान सभा सीट से विधायक चुनी गईं। जिसमे सपा प्रत्याशी को करीब 5500 वोटों से हराया था। मंत्री बनने से पहले यूपी विधानसभा की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति थीं। मंत्री क्यों बनाया गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस विस्तार में जातीय संतुलन और महिला प्रतिनिधित्व पर जोर दिया गया। कृष्णा पासवान दलित समुदाय से आती हैं। साथ ही नारी शक्ति वंदन बिल के बाद महिला विधायक को मौका देकर सरकार विपक्ष को भी जवाब देना चाहती है। क्षेत्र में सक्रिय विधायक रहते हुए कृष्णा पासवान भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रही हैं। फरवरी 2026 में उन्होंने अइमापुर-रतनपुर सड़क में घटिया निर्माण मिलने पर खुद फावड़े से सड़क उखड़वा दी और काम रुकवा दिया था। धान खरीद केंद्रों पर किसानों की शिकायत पर भी उन्होंने औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। समर्थकों में खुशी मंत्री बनने की खबर के बाद खागा विधानसभा क्षेत्र और फतेहपुर के बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे महिला उत्थान और दलित समाज को सम्मान देने का कदम बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

