G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के कामापुर पर में महिला की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कामापुर गाँव निवासी दीपक मौर्या की 26 वर्षीया पत्नी जयात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतिका के भाई ने तहरीर दिया तो पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार की दोपहर महिला को उल्टी दस्त की शिकायत पर उसका भतीजा कमल जिला अस्पताल लेकर के गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतिका का पति दीपक मौर्य पुणे में नौकरी करता है। मृतिका के चार बहन और दो भाई हैं उसकी दो बहन और उसकी मां ने थाने में सूचना दिया।पुलिस ने बताया कि मायके पक्ष वालों का आरोप है कि जयात्री देवी को मारपीट के बाद कुछ खिलाकर मार दिया गया है। सुबह मृतिका का पंचायतनामा कर दिया गया। मृतिका के भाई ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी छोटी बहन 26 वर्षीया जयात्री देवी की शादी 2019 में कामापुर गाँव निवासी दीपक मौर्य के साथ हुई थी।शनिवार को लगभग सात बजे उसकी बहन की सास राधा देवी ने फोन पर सूचना किया कि जयात्री देवी की मौत हो गई है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ कामापुर गांव पहुंचा तो देखा बहन का शव घर के बाहर रखा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share