Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के धर्ममंगतपुर नरवा में शनिवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर अधेड़ को गांव के ही कुछ लोगो ने लाठी डन्डा व धारदार हथियार से घायल करने के बाद गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं मृतक के परिजनो ने ग्राम प्रधान सहित आधा दर्जन लोगो के विरूद्ध तहरीर दी है। वहीं हत्या की सूचना पाकर आलाधिकारी मौके में पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकि से निरीक्षण करने के बाद आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने निर्देश दिये है। जानकारी के अनुसार धर्ममंगतपुर नरवा गांव निवासी स्व श्याम लाल लोधी का 50 वर्षीय पुत्र फूलसिंह लोधी शाम लगभग 7ः30 नरैनी गांव से बाजार कर मोटर साइकिल से घर आ रहा था। तभी गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर पहले से ही घात लगाये बैठे आधा दर्जन लोगो ने बाइक रोंक कर लाठी डन्डा व धारदार हथियार से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। तथा घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गये। उधर हत्या की सूचना मिलते ही खागा कोतवाली प्रभारी सहित आलाधिकारी मौके मे पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। उधर मृतक के परिजनो ने वर्तमान ग्राम प्रधान नवल लोधी सहित आधा दर्जन से अधिक लोगो पर हत्या करने का आरोप लगाते हुये बताया कि तीन दिन पूर्व मृतक के छोटे भाई को भी प्रधान ने अपने पुत्रो के साथ मिल लाठी डन्डो से पीटकर घायल कर दिया था। वहीं पुलिस ने मामूली धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया। जिसका नतीजा आज यह हुआ कि ग्राम प्रधान ने उसके भाई को ही मौत के घाट उतार दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By