Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर के समीप झलिया के पास ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर फाँसी के फन्दे से लटके युवक का शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता ने बहू पुत्री मृतक का साला सहित पांच लोगो के विरूद्ध हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खजुरियापुर गांव निवासी नेता के 20 वर्षीय पुत्र संजय का शव कंसपुर गांव के समीप झलिया के पास पेड़ पर फांसी के फन्दे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता नेता ने आरोप लगाते हुये बताया कि उसकी बहू सपना का भाई करन से उसकी पुत्री किरन शादी करना चाहती थी। लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। जिस पर मृतक की पत्नी साला करन, बहन किरन, मृतक का ममेरा ससुर सरवन ने उसके पुत्र की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। मृतक के पिता का अरोप है कि उसके पुत्र की हत्या बहन ने अपनी भाभी व प्रेमी साला एवं मामा सरवन के साथ मिलकर की है। उसने थाने में सभी के खिलाफ तहरीर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By