Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोवताली क्षेत्र के संसारपुर गाँव सोमवार की शाम कन्ड़ा निकालते समय महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल ला रहे हे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सांसरपुर गांव निवासी लवकुश की 36 वर्षीय पत्नी बिटान देवी सोमवार की शाम लगभग 5 बजे खाना बनाने के लिए कमरे में रखे कन्डा लेने गयी थी। तभी उसको वहाँ छिपे हुए ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी जब उसके परिजनो को हुयी तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By