G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चाँदपुर थानां क्षेत्र के ब्रम्हभरिया गाँव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में लगे पेड़ पर बृद्ध ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के ब्रम्हभरिया गाँव निवासी स्व0 बलदेव का 85 वर्षीय पुत्र कल्लू प्रसाद जिसका पिछले कई सालो से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। तभी गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में पाखर के पेड़ में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भतीजे हुसालीराम ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share