G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किए जाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान में आज दिनांक 12.05.2026 को थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। तथा विशेष रूप से तैयार किए गए जागरूकता पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया, जिनका मुख्य संदेश *“हेलमेट चालान से नहीं, मौत से बचाता है”* पुलिस टीम द्वारा आमजन को बताया गया कि हेलमेट केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सुरक्षा कवच है। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सीट बेल्ट, हेलमेट, निर्धारित गति सीमा, यातायात संकेतों एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बिना हेलमेट वाहन चलाने एवं मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन संचालन करने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस द्वारा आमजनमानस से अपील- 1. दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से मानक गुणवत्ता वाले हेलमेट का प्रयोग करें।, 2. यातायात संकेतों एवं निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन करें।, 3. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि न करें।, 4. नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए अत्यंत घातक है।, 5. सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर अपने परिवार एवं समाज को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। सुरक्षित सफर वही कहलाता है, जो नियमों के साथ निभाया जाता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share