G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित सात आरोपियो को गिरफ्तार कर पुलिस ने आलाकत्ल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी खागा के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 12.05.2026 को थाना खागा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 140/2026 धारा 103 (1) /191(2)/191(3)/190/352/351(3) बीएनएस थाना खागा से संबंधित 6 वांछित आरोपी और प्रकाश में आए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली क्षेत्र के धरमंगदपुर नरवा गाँव निवासी रामेश्वर का 56 वर्षीय पुत्र नवल किशोर उसका 26 वर्षीय पुत्र मदन उर्फ भूपेन्द्र सिंह उसका 24 वर्षीय भाई पवन सिंह उर्फ सदन उसका 22 वर्षीय भाई धीरेन्द्र सिंह उर्फ छोटू उसका 20 वर्षीय भाई योगेन्द्र सिंह उर्फ बाडी उसका 19 वर्षीय शैलेन्द्र सिंह उर्फ वीरू और जुगराज सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अर्जुन गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share