उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। बरेली के मूल निवासी मो. आसिफ पुत्र मो. रफीक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुसाइड नोट और फेसबुक स्टोरी बनी वजह – मृतक ने आत्महत्या से पहले फेसबुक स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया और डायरी में सुसाइड नोट लिखा। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को मौके से मिली डायरी में मृतक ने फैयाज हुसैन नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट के अनुसार, फैयाज ने आसिफ का 17 लाख रुपये का मकान लगवा दिया था और अब रकम देने से इनकार कर रहा है। साथ ही वह 7.20 लाख रुपये और ले चुका है। आसिफ ने लिखा कि फैयाज हुसैन और शानू पुत्र हनी उसे लगातार परेशान कर रहे थे। आय का कोई जरिया न होने और कर्ज के दबाव के चलते वह बेहद तनाव में था। मृतक की पत्नी कैंसर से पीड़ित है और इलाज के लिए मुंबई गई हुई है।सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जिसमें फिंगरप्रिंट और फांसी का फंदा शामिल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुसाइड नोट के आधार पर नामजद आरोपी फैयाज हुसैन और शानू को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट और फेसबुक वीडियो को जांच में शामिल किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद आगे की विधिक कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

