G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है,11 मार्च 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र में तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला था। मृतक अमर श्रीवास्तव द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के अनुसार वह कर्ज से परेशान था और कुछ लोगों द्वारा उसे SC/ST एक्ट में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस को घटना स्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी। मृतकों के परिजन सुशील कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू उर्फ दिलीप त्रिवेदी, संजय सिंह, शुभम, सोनू व राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ मु0अ0सं0 77/2026 धारा 108 BNS के तहत केस दर्ज किया था। इस केस में पुलिस पहले ही 12 मार्च 2026 को चार आरोपियों – पप्पू उर्फ दिलीप त्रिवेदी, संजय सिंह, शुभम और सोनू रैदास – को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी राहुल श्रीवास्तव पुत्र अशोक कुमार श्रीवास्तव, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी देवनगर कालोनी फरार चल रहा था। उस पर पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार प्रयास के बाद कोतवाली पुलिस ने अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share