Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने कुल 132 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद फोन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। जिले में खोए मोबाइलों की बरामदगी के लिए जनपदीय सीसीटीएनएस टीम और सभी थानों की टीमों को लगाया गया था। CEIR पोर्टल से मिली जानकारी पर सतत मॉनिटरिंग और समन्वित प्रयास किए गए। नतीजा: जिले के अलावा गैर-जनपदीय क्षेत्रों और अन्य राज्यों से भी विभिन्न कंपनियों के 132 मोबाइल बरामद हुए।

आज रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने खुद सभी लाभार्थियों को उनके मोबाइल लौटाए। फोन पाकर लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाई की सराहना की और आभार जताया। किस थाने से कितने फोन मिले सबसे ज्यादा थाना बिंदकी 19 फोन अन्य प्रमुख थाना गाजीपुर , 11, थाना खागा11, थाना असोथर 10 कुल 21 थानों की टीमों ने मिलकर यह बरामदगी की। थाना कोतवाली से 09, मलवां से 08, चांदपुर से 08 फोन मिले, टीम का योगदान इस सफलता में जनपदीय सीसीटीएनएस टीम और सभी थानों की सीसीटीएनएस टीम की अहम भूमिका रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By