उत्तर फतेहपुर जिले के विकास भवन सभागार में पवन कुमार मीना, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ई-लाटरी का आयोजन किया गया, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 में खरीफ-2026 के अन्तर्गत निःशुल्क उर्द, मूंग बीज मिनीकिट एवं निर्धारित अनुदान की दर पर संकर धान बीज, ढेचा, बीज प्राप्त करने हेतु ई-लाटरी के माध्यम से कृषको का चयन हुआ। जिसका मैसेज कृषि निदेशालय द्वारा कृषक के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर प्रेषित कर दिये गये है।अतः चयनित किसान भाइयों से अनुरोध है कि अपने विकास खण्ड में स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर आधार कार्ड एवं खतौनी की छायाप्रति लेकर यथाशीघ्र पी० ओ० एस० मशीन के माध्यम से चयनित बीज प्राप्त करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

