उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि जनपद न्यायाधीय/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज दिनांक 12.05.2026 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलाश गांगुली” द्वारा निम्नाकित बैठक/विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किये गये। आज मुस्लिम इण्टर कालेज फतेहपुर में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन जनपद न्यायाधीय/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश में किया गया। पलाश गांगुली सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन पराविधिक स्वयं सेवक शेखर, रामेन्द्र श्रीवास्तव व अवधेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आपसी, विवाद को कम करने से संबधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सुलह समझौता केन्द्र का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते है। सचिव द्वारा यह भी जानकारी दी गयी प्रत्येक तहसील स्तर पर जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा पराविधिक स्वयं सेवको की तैनाती आम जनमानस को सुलभ न्याय प्रदान किये जाने हेतु किया गया है। कार्यक्रम में अभ्यागत सचिव जिला विधिक प्राधिकरण को प्रधानाचार्य डा0 मोहम्मद रफीक अहमद द्वारा बुके व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। पराविधिक स्वयं सेवक शेखर, रामेन्द्र श्रीवास्तव व अवधेश एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

