उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धनन्जय का 32 वर्षीय पुत्र अभिनव सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के बहरामपुर गाँव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे अभिनव सिंह घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो परिजन आपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share