Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के नेवलापुर गाँव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी शुबराती का 51 वर्षीय पुत्र मुन्ना बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के नेवलापुर गाँव के समीप पहुंची तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसको मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By