G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के कस्बे के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। जिससे पर सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाय गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शुसवन बुजुर्ग गांव निवासी हीरा लाल का 40 वर्षीय पुत्र कामता ई-रिक्शे पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब रिक्शा गाजीपुर कस्बे के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार कामता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share