उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जय राम नगर जोनिहा रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बृद्ध रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी स्वर्गीय जगन्नाथ का 60 वर्षीय पुत्र राम प्यारे साइकिल पर सवार होकर घर से शहर किसी काम के लिए आया था। देर शाम वापस घर लौटते समय जब उसकी साइकिल जय राम नगर जोनिहा रोड पर पहुंची। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बृद्ध रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है एंबुलेंस ने घायल अवस्था में बृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share