उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के समीप ई-रिक्शे ने बाइक सवार मजदूरों को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो मजदूर घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी संतोष का 35 वर्षीय पुत्र रणधीर और गांव निवासी बसंत लाल का 36 वर्षीय पुत्र राजेश दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से ललौली थाना क्षेत्र में स्थित एक भट्ठे में मजदूरी करने जा रहे थे। जब बाइक ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के समीप पहुंची। तभी ई-रिक्शे ने बाइक को टक्कर मार दिया रिक्शे की टक्कर से बाइक पर सवार दोनों मजदूर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रणधीर को सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी राहुल व पायलट शिव नारायण के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर राजेश का इलाज कर रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रणधीर को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी साथ आये परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

