G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव में किशोर अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी खेलते समय वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव निवासी पप्पू का 11 वर्षीय पुत्र शनी अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी वह छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसकी बहन खुशबू देवी को हुई तो तुरंत पड़ोसी गायत्री देवी के साथ अपने भाई शनी को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती पर उसका इलाज कर रहे हैं। शनी के साथ जिला अस्पताल पहुंची पड़ोसी महिला गायत्री देवी ने बताया शनी की माँ घर पर नही थी वह एक निमंत्रण में गई हुई है। जब हमको शनी की बहन खुशबू से घटना की जानकारी हुई तो तुरन्त बिंदकी सीएचसी लेकर गए वहाँ से डॉक्टर ने यहाँ भेज दिया है शनी की माँ को घटना के बारे में बता दिया गया है वह आ रही है रस्ते में है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share