G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में दो दिन पूर्व लापता वृद्ध का शव बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव के समीप खेत में पड़ा मिला। मृतक की पुत्री ने हत्या की आशंका जताई है। बताते चलें कि कानपुर नगर के थाना चकेरी निवासी स्व0 मदरू प्रसाद का 70 वर्षीय पुत्र शिवलाल ऐयरफोर्स से सेवानिवृत्त थे। बताते हैं कि नौ मई की सुबह वह घर से सामान लेने के लिए निकले थे और लापता हो गए। दस मई को परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर पुलिस ने बिंदकी कोतवाली के कोरवां गांव के समीप ग्रामीणों की सूचना पर एक वृद्ध का शव बरामद किया। सोशल मीडिया के जरिए परिजनों को इसकी जानकारी लगी। जिस पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच मृतक की पहचान शिवलाल के रूप में की है। मृतक की पुत्री सुनीता के अनुसार उनके पिता की हत्या करके शव को फेंका गया है। हालांकि उसने किसी के ऊपर आरोप न लगाते हुए शक जाहिर किया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share