Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव में रविवार की शाम छत से गिरकर युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जानकारी के अनुसार मौहार गांव निवासी सवनी का 45 वर्षीय पुत्र पप्पू रविवार की शाम लगभग पांच बजे छत पर किसी काम से गया था। तभी अचानक पैर फिसल जाने के कारण सिर के बल नीचे गिर गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे रंजीत ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By