Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कपरिया ऊसर के समीप स्थित रिंद नदी में नहाते समय युवक डूब गया। जिसका शव सोमवार की सुबह पुलिस ने बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कपरिया ऊसर गांव निवासी राम प्रकाश का 25 वर्षीय पुत्र मन्नू सिंह रविवार की रात लगभग दस बजे रिंद नदी में नहाने गया था तभी वह गहरे पानी में चला गया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो रात भर उसकी तलाश करते रहे लेकिन शव नहीं मिला। सुबह मौके पर पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद गोताखोरों ने घटनास्थल से ही शव को बरामद कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के ममेरे भाई हरिओम ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By