G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव के समीप रविवार की रात ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी सुरेश का 22 वर्षीय पुत्र कुलदीप रविवार की शाम शहर सामान लेने आया था। रात लगभग साढ़े दस बजे लौटते समय जब वह चौफेरवा के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share