G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ससुरालीजनों की पिटाई से क्षुब्ध एक युवक ने गांव पहुंचकर जंगल में बने दूसरे मकान में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि युवक पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। जहां उसके साथ ससुरालीजनों ने मारपीट कर दहेज की बाइक भी छीन ली थी। जिससे वह बेहद आहत था। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम रिठवां निवासी सुरेन्द्र पाल मौर्या का पुत्र विपिन मौर्या की शादी दो माह पूर्व कौशांबी जनपद के थाना भरवारी गांव कांधी निवासी शिवानी देवी के साथ हुई थी। बताते हैं कि चौथी के बाद से ही पत्नी अपने मायके में थी। सोमवार को पति उसको लेने गया तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर पत्नी व उसके परिवारीजनों ने उसे पीट दिया और दहेज मंे दी गई मोटरसाइकिल वापस लेकर घर से भगा दिया। जिससे पति बेहद आहत हो गया और घर आकर गांव के बाहर जंगल में दूसरे मकान में जाकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन वहां पहुंचे तो फांसी पर लटका शव देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के पिता ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share