G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने चोरों के गैंग पर बड़ा प्रहार किया है। टीम ने थाना कोतवाली व राधानगर क्षेत्र में हुई चोरी की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में एएसपी के पर्यवेक्षण तथा सीओ नगर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस को भारी मात्रा में माल बरामद हुआ है। जिसमे चांदी के आभूषण बाईस नग बिछिया, तीन जोड़ी पायल, तीन सिक्के, दो अंगूठी, एक कमरबंद पेटी, एक गले की चेन एक अंगूठी, एक जोड़ी कान की बाली, एक लॉकेट तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक सब्बल, 6000 रुपये नकद घटना में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद किया तीन वारदातों को दिया था अंजाम राधानगर 24 अप्रैल को दिन में ताला तोड़कर ₹10,000नकद चोरी राधानगर पांच मई को घर से सोने की चेन, चांदी के सिक्के, बिछिया व ₹23,000 नकद चोरी कोतवाली 6 मई को दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व ₹2,50,000 नकद समेत लाखों की चोरी गिरफ्तार अभियुक्त, शिशु पासवान, 22 वर्ष, राधानगर, आशीष सिंह, 20 वर्ष, राधानगर, दीपक कुमार उर्फ कमल, 26 वर्ष, राधानगर जगदीश सोनी उर्फ आजाद व भास्कर सोनी उर्फ गोलू, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने टीम को शाबाशी दी है और कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share