G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में आज एक स्कूल में उप जिला क्षय रोग अधिकारी और डी पी टी सी ने प्राय प्रार्थना स्थल पर उपस्थित छात्रों को 100-दिवसीय टीबी अभियान के अंतर्गत आज NTEP, टीम के संयुक्त प्रयास से स्कूल आधारित टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को टीबी के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जैसे दो हफ्ते से लगतार खांसी का आना, बलगम या बलगम के साथ खून का आना, शरीर का वजन कम होना, सीने में दर्द होना, बार बार बुखार का आना आदि लक्षण होने पर अपने पास के किसी भी सरकारी अस्पताल में टीबी की जांच करायें जांच और दवा पूर्ण रूप से निशुल्क उपलब्ध है साथ ही निक्षय पोषण आहार योजना के अंतर्गत प्रत्येक टीबी मरीज को ₹1000 प्रत्येक माह दिया जाता है जब तक इलाज होता है आप सभी लोगों से अनुरोध है कि इस जानकारी को अपने तक न सीमित रखें बल्कि सभी लोगों को जानकारी दें जिससे वे स्वयं एवं अपने परिवार में इस बीमारी की पहचान समय से करवा सके साथ ही, लक्षणयुक्त स्कूली बच्चों की पहचान कर उन्हें चेस्ट एक्स-रे हेतु टीबी अस्पताल फतेहपुर के लिए संदर्भित किया गया, ताकि संभावित मामलों की समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जा सके। प्रारंभिक पहचान ही टीबी उन्मूलन की सबसे प्रभावी रणनीति है आइए, हम सभी मिलकर टीबी मुक्त फतेहपुर और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share