उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा से फ़तेहपुर रोड पर गौरी गाँव के समीप मोरंग लाद कर शहर की ओर आ रहे डम्पर की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई जिससे डम्पर अनियंत्रीत होकर बीच रोड पर पलट गया। गनीमत रही उस समय डम्पर के समीप कोई नही था नही तो किसी बड़े हादशे से इन्कार नही किया जा सकता था। हादशे के बाद रोड जाम हो गई और चार पहिया से लेकर बड़े वाहनो का आवागमन बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र केनअन्दौली पुलिया के समीप निवासी रामबली का 35 वर्षीय पुत्र सुनील जो ट्रक चालक है। उसने बताया वह डम्पर चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आज सुबह वह खदान से डम्पर में मोरंग लोड कर निकला था। जब डम्पर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा से फ़तेहपुर रोड पर गौरी गाँव के समीप पहुंचा तभी अचानक डम्पर की स्टेयरिंग फेल हो गई और डम्पर अनियंत्रीत होकर बीच रोड पर पलट गया। गनीमत रही हादशे के समय डम्पर के समीप कोई नही था नही तो किसी बड़े हादशे से इन्कार नही किया जा सकता था। हादशे के बाद रोड जाम हो गई और चार पहिया से लेकर बड़े वाहनो का आवागमन बाधित हो गया। वही घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस डम्पर को रोड से हटा कर आवागमन चालू कराने के प्रयास में लगी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

