उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कर–करेत्तर /राजस्व वादों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने राजस्व, आबकारी, वन, स्टाम्प, खनिज, वाणिज्य कर, विद्युत, नगर निकायों, परिवहन एवं अन्य विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष की गई वसूली की अद्यतन स्थिति को जाना और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली करने वाले विभाग लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व की वसूली करे। प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाई करते हुए राजस्व की वसूली करे संबंधित विभाग। उन्होंने सहायक आयुक्त राज्य कर को निर्देशित किया कि जीएसटी के पंजीयन बढ़ाए जाय, के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्यशाला कराए और ज्यादा से ज्यादा ठेकेदारों, व्यापारियों का पंजीयन कराए। जिनका टैक्स बाकी है को जल्द से वसूला जाय, के लिए नोटिस देते हुए नियमानुसार कार्यवाही भी करे। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंतर्गत कराए, साथ ही सभी विभाग अपने–अपने कार्यों को करते हुए संबंधित पोर्टल पर ससमय फीड कराए ताकि सीएम डैस बोर्ड में जनपद की रैंकिंग सही रहे। उन्होंने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराया जाय। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना से संबंधित लंबित आवेदनों का निस्तारण ससमय कराए, जांच संवेदनशीलता के साथ करे। उन्होंने कहा कि जो आवेदन स्वीकृत हो गए उनका सहायता राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से कराया जाय साथ ही अपने–अपने तहसील के राजस्व लेखपाल, राजस्व निरीक्षक को निर्देशित करे कि समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराए । प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के अंतर्गत जो आवेदन नगर पालिका/नगर पंचायतों में प्राप्त हुए है पर नियमानुसार कार्यवाई कर सत्यापन रिपोर्ट ने तेजी लाए, के लिए संबंधित नगर पालिका के लिए एक नायब तहसीलदार नामित कर दे। तहसीलों में किए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा की, जिसमें खंड विकास अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़ रहें । उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाए, साथ ही सभी कृषि योग्य गाटो को संबंधित कृषक के साथ मैप किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डा अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी बिन्दकी, उप जिलाधिकारी खागा, अपर उप जिलाधिकारी(न्यायिक), एआरटीओ, परिवहन, वनाधिकारी, सहायक आयुक्त राज्य कर, तहसीलदार बिन्दकी, खागा सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

