उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सुधवा गांव की मोड पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल व्यवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जयचंदपुर गांव निवासी सुनील सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अमित सिंह अपनी 45 वर्षीय मां सुमन देवी को बाइक पर सावर कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुधवाँ गांव की मोड पर पहुंची। तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिरने से सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालात गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

