उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढिवा गाँव के समीप पिकअप और ट्रक की भिडन्त हो गई। जिसमें पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के छतवा का पुरवा गांव निवासी शंकर यादव का 22 वर्षीय पुत्र अंकित यादव जो पिकअप चालक है। वह आज सुबह पिकअप में भाड़ा लादकर शहर छोड़ कर वापस घर लौट रहा था जब उसकी पिकअप हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गांव के समीप पहुंची तभी ट्रक से उसकी भिडन्त हो गई जिसमे पिकअप चालक अंकित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन पर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

