G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव की मोड़ के समोप ओमनी वैन ने स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे छात्र को टक्कर मार दिया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी रमेश का 8 वर्षीय पुत्र युग थानां क्षेत्र के सेनीपुर गांव में स्थित टाइटेनिक स्कूल से पढ़कर वापस घर लौट रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव की मोड पर पहुंचा तभी ओमनी वैन ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे युग गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी छात्र के परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने छात्र की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तो साथ आए परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंची छात्र की बड़ी अम्मा मन्नो तिवारी पत्नी सन्तोष तिवारी ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share