Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थिति नउवा बाग के समीप अचानक सामने आए ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप।से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव निवासी राम किशोर का 20 वर्षीय पुत्र राहुल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग पहुंची। तभी अचानक सामने आये ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By