G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धरियाव थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी दीनदयाल का 45 वर्षीय पुत्र राम नरायन घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए निकला था। तभी गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक राम नारायन घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share