उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में देश में बढ़ रही सांप्रदायिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग की गई है। संगठन के नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कहा कि देश में लगातार भाईचारे का माहौल खराब करने की कोशिशें हो रही हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में भोपाल की हालिया घटना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के कथित बयानों पर भी आपत्ति जताई गई। AIMIM ने कहा कि ऐसे बयानों से समाज में तनाव बढ़ता है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, “हम लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर मांग की है कि देश में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाए और भाईचारा कायम रखा जाए।” AIMIM ने प्रशासन से मांग की कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर तत्काल कानूनी कार्यवाई की जाए। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष मोहिउद्दीन एडवोकेट, कासिम सिद्दीकी, मोहम्मद नियाजउद्दीन, अब्दुल मोहिब, जैनुल अब्बादिन, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद अनवर, जिला युवा मंत्री मोहम्मद फैसल, मोहम्मद नदीम खान, मोहम्मद साजिद, युवा शहर अध्यक्ष मेहराम अहमद, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद इसरार, मजहर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

