उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को थाना गाजीपुर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। एसपी ने फरियादियों की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को त्वरित कार्यवाई के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान जमीन विवाद, मारपीट, महिला उत्पीड़न और पुलिस कार्यवाही से जुड़े कई मामले सामने आए। एसपी मांगलिक ने स्पष्ट कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों और विवेचकों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं के समाधान में पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरती जाए। पीड़ित को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता है। जनसुनवाई में आए हर व्यक्ति की बात सुनी जाए और नियमानुसार विधिक कार्यवाई की जाए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी व थाना गाजीपुर का पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

