उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से पीड़ितों को समय पर मदद दिलाने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में समीक्षा बैठक हुई। जिसमे जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने महिला एवं बाल सुरक्षा, सहायता व कल्याण से जुड़े लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं और बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ तुरंत और प्रभावी तरीके से दिया जाए। डीएम ने कहा कि महिला-बाल उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और पॉक्सो एक्ट के मामलों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए। एसपी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि कोष से मिलने वाली आर्थिक सहायता के प्रस्ताव में देरी न हो। पीड़ितों को मुआवजा व चिकित्सा सहायता तुरंत मिले। संबंधित विभागों को रिपोर्ट तैयार कर अगली बैठक तक प्रगति देने को कहा गया। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सहित महिला कल्याण, बाल संरक्षण, प्रोबेशन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।रानी लक्ष्मीबाई कोष के तहत दुष्कर्म, तेजाब हमला, मानव तस्करी और घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं व बच्चों को 3 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

