उत्तर प्रदेश फतेहपुर शादी के माहौल में उस वक्ता मातम छा गया जब दुल्हन को विदा कराकर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर खन्ती में जा गिरी जिसमें बाइक पर सवार दुल्हे का फुफेरा भाई सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने दूल्हे के भाई को मृत घोषित करते हुए दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र अयाह शाह गाँव निवासी शुभाष की बारात थाना क्षेत्र के गम्हरी गांव निवासी सूरजपाल के यहां गयी थी। बताते है कि बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे दुल्हन विदाई के बाद दूल्हे का फुफेरा भाई राहुल पुत्र स्व0 प्रहलाद 25 निवासी अमैना बिंदकी व गांजीपुर थाना क्षेत्र के सौं गाँव निवासी शिव बरन का 25 वर्षीय पुत्र शुभम दोनो एक ही बाइक सवार होकर वापस आ रहे थे। जैसे ही बाइक अयाह मीरपुर गांव के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। जिससे दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित करते हुए। गंभीर रूप से घायल शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद जहां मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया। वहीं शादी के माहौल में मातम छा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

