Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के औढेरा गाँव में महिला की संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। वहीं मृतिका के पति ने अपने भतीजे पर ही मारने पीटने के बाद जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतका व भतीजे के बीच अवैध सम्बन्ध थे। जानकारी के अनुसार औढेरा गांव निवासी विजय कुमार की 30 वर्षीय पत्नी नीलम देवी मंगलवार की शाम संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लाये जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुये कानपुर के लिए रेफर कर दिया गयाा। परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में नीलम ने दम तोड दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के पति विजय कुमार ने अपने भतीजा अमित पर आरोप लगाते हुये बताया कि उसकी पत्नी व भतीजे के बीच पिछले एक वर्षो से अवैध सम्बन्ध थे। कई बार उसने पत्नी व भतीजे को समझाया लेकिन दोनो समझ में नहीं आयी और कल किसी बात लेकर दोनो के बीच कहा सुनी हुयी भतीजे ने उसकी पत्नी को मारा पीटा और जबरन जहर लिखा दिया तथा मौके से फरार हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By