उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर गौरइया माता मंदिर के मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर में सवार एक किशोरी गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही आधा दर्जन घायलों को उपचार के लिए सीएससी सहित प्राइवेट अस्पतालों में भेजा गया। मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर गौरइया माता मोड़ के पास ट्रक ने ट्रैक्टर पर जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से सीएचसी हरदों तथा मानू का पुरवा मुहल्ला स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती किया गया। जहाँ घायल 10 वर्षीय गौरी उर्फ नन्हा पुत्री महेश कुमार निवासी फकीर बक्स का पुरवा, थाना कोखराज जनपद कौशांबी को सीएचसी में चिकित्सक डा. सुभाषधर द्विवेदी ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां सीमा देवी तथा भाई आर्यन को मानू का पुरवा मुहल्ले के प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती किया गया। अंजू देवी पुत्री रामनरेश निवासी मझिलगांव, नितेश, शांती पत्नी रामलखन निवासीगण पुरइन को सीएचसी में भर्ती किया गया। घायल राजरानी पत्नी स्व. हीरालाल निवासी कौंडर थाना असोथर को प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती किया गया। घायल सीमा देवी के साथ रहे स्वजनो ने बताया कि फूलकुमारी पत्नी धनराज निवासी मझिलगांव के बेटे की मन्नत चढ़ाने सभी लोग गौरइया माता मंदिर जा रहे थे। मंदिर के नजदीक ही हाईवे पर ट्रैक्टर में कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

