Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के खदरा गांव में महिला को जलाने के मामले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में नामजद चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की फिर चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार खदरा निवासी राजेंद्र सिंह यादव पुत्र रामरतन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी श्यामता देवी को 29 अप्रैल की शाम करीब चार बजे घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि उसका भाई जमुना पुत्र रामरतन , सकल देवी पत्नी जमुना , मां सोमवती पत्नी रामरतन तथा मौसी सीमा पत्नी विनोद निवासी घाबड़ा खेड़ा थाना कल्यानपुर ने लात-घूंसों व डंडों से हमला किया था। इसके बाद महिला को जला दिया गया था जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी जिसे गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए उसके परिजन कानपुर स्थित उर्सला अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई । पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपियों को पूंछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By