उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर ज्वालागंज में सपाट कुंए की जगत पर बैठा युवक अचानक कुँए में गिर गया। तुरन्त उसको कुँए से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अरबपुर ज्वालागंज मोहल्ला निवासी हनुमंत सिंह का 48 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र सिंह घर के सामने ही स्थित सपाट कुंए की जगत पर अपने कुछ साथियों के साथ बैठा था तभी अचानक वह कुंए में जा गिरा साथ में बैठे लोगो ने उसे बचाने के लिए कुंए में छलांग लगा दी। और शैलेन्द्र को कुँए से बाहर निकाल कर तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!