उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के पखरौली गाँव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाय गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी चुंबाद का 30 वर्षीय पुत्र रिंकू ई-रिक्शे पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब रिक्शा गाजीपुर थानां क्षेत्र के पखरौली गाँव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार रिंकू।गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

