Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में न्याय को आम जनता तक सरल और सुलभ तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहल पर ‘समाधान समारोह 2026’ का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है। इसकी जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने दी। सचिव ने बताया कि आपसी सहभागिता और सहमति से विवादों का निपटारा करने के लिए इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। समाधान समारोह की परिणति 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ होगी। यह विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक सर्वोच्च न्यायालय परिसर में लगाई जाएगी। इसमें सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को आपसी सुलह के आधार पर निपटाने का प्रयास किया जाएगा।समाधान समारोह के तहत 21 अप्रैल 2026 से ही पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन शुरू हो चुका है। ये बैठकें राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति स्थित मध्यस्थता केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। शरीर या ऑनलाइन हो सकते हैं शामिल सुलह वार्ता में पक्षकार सशरीर या आभासी माध्यम से शामिल हो सकते हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ अथवा विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पक्षकारों की मदद करेंगे और आपसी सहमति से समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ताओं और वादकारियों से भागीदारी की अपील जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। इसका मुख्य उद्देश्य लंबित मुकदमों का बोझ कम करना और घर-घर तक सुलभ न्याय पहुंचाना है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By