उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सराय धरमपुर में एक नव विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही लड़की को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी उत्पीड़न से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है।सूचना मिलते ही जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल से मृतिका का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल और मैसेज से मामले में अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाई जारी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

