Spread the love

उत्तर प्रदेशफतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आज गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। एसपी ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। जनसुनवाई में जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट व धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले सामने आए। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी फरियादी कार्यालय से असंतुष्ट होकर न लौटे और हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का उचित समाधान तय समय सीमा में किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By